फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को कुचल दिया। जिससे दो लोग घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। बाइक चालक सोनू पुत्र रामरतन निवासी चौहट्टा शमशाबाद सवायजपु
र हरदोई अपनी ससुराल से वापस घर लौट रहा था, तभी मराठी पेट्रोल पंप के पास शमशाबाद की तरफ से तेज रफ्तार जा रहे बाइक सवार शिवम पुत्र महावीर निवासी पूरनजला एटा की आमने-सामने बाइकों में भिड़ंत हो गई। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को कुचल दिया। बाइकों की भिड़ंत के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक_ी हो गई। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने दोनों घायल बाइक सवारों को सीएचसी शमशाबाद भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने सोनू पुत्र रामरतन निवासी चौहट्टा शमसाबाद को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
