अमृतपुर/फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बारिस के चलते मात्र २५ फरियादी ही पहुंचे। जिसमें से दो की समस्याओं का निस्तारण मौके पर कर दिया गया, जबकि शेष को आश्वासन की घुट्टी पिलाकर चलता कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को तहसील परिसर में अपर जिलाधिकारी सुभाषचंद्र प्रजापति व एडीएम रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल २५ फरियादी अपनी-अपनी समस्यायें लेकर पहुंचे। जिसमें से मौके पर मात्र ०
शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एडीएम ने कहा कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये। फर्जीफिकेशन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं जायेगा। सर्वाधिक शिकायतें कब्जे से संबंधित पहुंचीं। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी व सीओ मौजूद रहे। वहीं सदर तहसील में एसडीएम सदर गजराज सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 80 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिसमे से मात्र आधा दर्जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
