समग्र शिक्षा अभियान के तहत पैरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला हीरा सिंह में खंड शिक्षाधिकारी अमर सिंह राणा के निर्देशन में समग्र शिक्षा समेकित शिक्षा के अंतर्गत विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों के आगे अभिभावकों के लिए पेरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम चलाया गया।
दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को कई अहम जानकारियां दी गई तथा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी कार्यक्रम के तहत अहम जानकारियां दी गई। पैरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम में आरपी पंकज यादव, बलवीर सिंह, सुरेश चंद्र, बृजेश, पुष्कर ने लोगों को जागरूक किया तथा काउंसलिंग कार्यक्रम की जानकारियां दी। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी अमर सिंह राणा, आरपी पंकज यादव, बलवीर सिंह, बृजेश, पुष्कर, सुरेश चंद्र, शिक्षक प्रशांत कटियार, शालिग्राम गंगवार, आसिफ अली आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *