नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य की पत्नी प्रियंका शाक्य ने वाइब्रेट डिजिटल लाइब्रेरी की ग्रैंड ओपनिंग में पहुंचकर फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की लाइबे्ररी से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में विकास होगा। उन्होंने लाइबे्ररी संचालक अभिषेक यादव को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्य से शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर डॉ0 हरिओम यादव, उमेश चंद्र, आशीष यादव, मयंक यादव आदि लोग मौजूद रहे।
