माफिया अनुपम दुबे का सहयोग करने में दो एक्सईएन निलंबित

चरित्र प्रमाण निरस्त होने के बाद भी कर दिया करोड़ों का भुगतान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माफिया अनुपम दुबे के नजदीकी पीडब्लूडी के दो अधिशासी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि राज्यपाल की अनुमति के बाद शासन ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता जोध कुमार व निर्माण खण्ड के एक्सईएन राजकुमार पिथौरिया ने माफिया की मां का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद भी उनकी फर्म को करोड़ों का भुगतान कर दिया। माफिया की मां के नाम कुसुमलता दुबे के नाम से एक कंस्ट्रक्शन फर्म है। गैंगेस्टर की कार्यवाही के दौरान फर्म के खातोंं पर रोंक लगा दी गई थी। कुसुमलता का चरित्र प्रमाण पत्र भी निरस्त कर दिया गया था। माफिया की मां की फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने के बजाय उनके नाम से दूसरा खाता खुलवाकर दोनों एक्सईएन ने करोड़ों का भुगतान कर दिया। तत्कालीन डीएम ने दोनों अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखा था। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल से अनुमति लेकर दोनों को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *