कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ब्लाक कमालगंज के अन्तर्गत गांव रुनीचुरसाई में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मैनपुरी से आये आचार्य नीरज शास्त्री व उनके सहयोगी जोगेश शास्त्री के मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन किया गया। उन्होंने हका कि भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
पूतना वध, माखन चोरी लीला, भगवान को ऊखल से बांधने पर रस्सी हर बार दो अंगुल छोटी पड़ जाती है, जब मैया को परेशान होते देख समर्पण भाव आने पर भगवान खुद बंध जाते हैं। फिर धन के देवता कुबेर के पुत्र यमलार्जुन की उद्धार कथा, कालीदह लीला, गोवर्धन पूजा की लीला सहित भगवान की बाल लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। संगीतमय संगत में उपेंद्र सिंह, धर्मेश, सुनील कुमार ने साथ दिया। परीक्षित रामरती एवं माखनलाल राजपूत व यज्ञपति राकेश सिंह ने पूजा अर्चना की। आयोजन समिति के सदस्य अरविन्द राजपूत पूर्व प्रधान, शीशराम राजपूत, हंसराम राजपूत, जैन सिंह, रामनाथ सिंह, रामबरन, रामवीर सिंह, राजकुमार सिंह, अनकपाल, लालाराम, मदनलाल, रामप्रकाश राजपूत, देवीदयाल, सूरज सिंह राजपूत, शिवनेश कुमार, प्रमोद कुमार, अतुल कुमार, जीतू, मान सिंह, प्रवेश कुमार, विवेक कुमार, वीरभान सिंह, चन्दन राजपूत, डा0 उमाशंकर सिंह, आशाराम श्रीवास्तव, होतेलाल, जितेन्द्र सिंह, शिवराम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
