श्रंगीरामपुर गंगा घाट पर स्नान करने आया युवक लापता

परिजनों ने गंगा में डूबने की जतायी आशंका
पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर कराई खोजबीन
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान करने आया युवक लापता हो गया। परिजनों ने गंगा में डूबने की आशंका जतायी है।
जानकारी के अनुसार कमालगंज श्रंगीरामपुर गंगा घाट पर पड़ोसी जनपद कन्नौज थाना तालग्राम क्षेत्र के ग्राम अलमापुर पोस्ट जरामऊ निवासी युवक नीरज सिंह अपने गांव वालों के साथ अपने ही ट्रैक्टर से गंगा स्नान करने के लिए आया था।गंगा स्नान करने के लिए उसने कपड़े उतारकर अपने दोस्त सुंदरम, हिमांशु को दिए। जब तक सुंदरम, हिमांशु ने घूमकर कपड़े जमीन पर रखे इतनी ही देर में नीरज वहां से गायब हो गया। उसके बाद उसे ना ही किसी ने डूबते देखा ना ही कहीं जाते देखा। उसके साथ आये लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, पता न चलने पर घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर तुरंत एसएचओ तथा खुदागंज चौकी इंचार्ज दीपक सिंह भाटी सुबह 10.00 बजे गंगा घाट पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने गंगा में डूबने की आशंका जताई। जिस पर खुदागंज चौकी इंचार्ज ने गोताखोर बुलाकर जाल डलवाकर गंगा में खोजबीन कराई, तो वहीं दूसरी तरफ परिवारीजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व बेहटा तालग्राम के लोगों के साथ में कुछ विवाद हो गया था। जिसके चलते हो सकता है उन लोगों ने मेरे लडक़े को गंगाजी में डुबो दिया है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक युवक को ढूंढ नहीं पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *