विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करने का विरोध करने पर पीटा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम नवादा निवासी जयचंद पुत्र लटूरी सिंह ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया 9 मार्च को समय करीब प्रात: 8.00 बजे अपने घर के पास पड़ी विवादित खाली जगह में गांव का ही धर्मेंद्र कठेरिया निर्माण कार्य करवा रहा था। उसी समय गांव के सुखवासीलाल बाथम पुत्र दुलारे लाल, जयचंद पुत्र लटूरी लाल वहां पर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करने को कहा। साथ ही कहा यह विवादित जगह है। हमारे आपके बीच में विवाद खत्म हो जाए इसके बाद निर्माण कार्य करना, लेकिन दबंग कठेरिया समाज के लोगों ने बाथम समाज के लोगों को जमकर मारापीटा। जिससे जयचंद के काफी चोटें आईं। उसे नवाबगंज थाने लाया गया। यहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक इलाज चल रहा था। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *