संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलता मिला छात्रा का शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध हालत में छात्रा का शव फांसी पर झूलता मिला। सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी राजबहादुर ई-रिक्शा चालक हैं। उसकी 18 वर्षीय पुत्री साक्षी पंडित दीनदयाल उपाध्यय इंटर कालेज निबिया की छात्रा थी। शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे घर के दो मंजिल पर बने कमरे में उसका शव फांसी पर झूलता हुआ मिला। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 के साथ ही थानाध्यक्ष मोहम्मद कामिल आदि फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की माँ नीतू आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *