राजेपुर, समृद्धि न्यूज। रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला का सिर फोड़ देने के मामले में एक एक आरोपी को परिजनों नें पकडक़र पीट दिया। इसके साथ ही साथ जब पुलिस ने आरोपी का चालान किया तो न्यायालय से रिहा होने के बाद जब वह गाँव पंहुचा, तो उसकी पुन: पिटाई कर दी गयी।
थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी सुमन देवी पत्नी अशोक कुमार के साथ घर में घुसकर ग्रामीणों ने मारपीट कर दी थी। मारपीट में सुमन के सिर में चोट लग गयी थी। मौके पर परिजनों ने एक आरोपी अशोक पुत्र रामपाल को पकडक़र उसकी पिटाई कर दी थी। सूचना पर पंहुची पुलिस आरोपी अशोक को थाने ले आयी। सुमन के पुत्र राजीव सिंह नें आरोपी अशोक पुत्र रामपाल के खिलाफ 452, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस नें आरोपी अशोक का शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत के बाद शाम को जब आरोपी गाँव पंहुचा तो आरोपी अशोक को पुन: मारपीट की गयी और उसे सडक़ के किनारे डाल दिया गया। मारपीट में तीन कार सवार भी थे। जिनकी कार पर किसान यूनियन लिखा था। सूचना पर थानाध्यक्ष रणविजय मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कार सवार फरार हो गये। पुलिस नें आरोपी अशोक को उसके घर भेज दिया। विवाद 2010 में आरोपी अशोक के पुत्र राजू के रामगंगा नदी में डूबने का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी नशे में था। वह खुद शाम को पीडि़त परिवार के घर पहुंच गया। उसके साथ मारपीट नहीं हुई। उसको नशे में होने पर किनारे लिटा दिया गया।
घर में घुसकर महिला का फोड़ा सर
