फर्जी जमानत लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जेल में बंद दो आरोपियों की फर्जी तरीके से जमानत लेने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बिहार के दो अभियुक्तों की जमानत फर्जी तरीके से ली थी।
जानकारी के अनुसार जिला कारागार में निरुद्ध अभियुक्त संजय शाह पुत्र सिकन्दर शाह व गौतम शाह पुत्र रामप्रकाश निवासी लक्ष्मीपुर बरारी जनपद कटिहार बिहार की जमानत थाना जहानगंज के खेरा सितौली निवासी यादराम पुत्र भागीलाल व हिन्दपाल पुत्र रूपा उर्फ रूपलाल नें फर्जी तरीके से ली थी। जिसकी जानकारी होने पर जांच की गयी, तो उपनिरीक्षक रक्षा सिंह ने बीते 15 फरवरी 2024 को कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी। जिसमे आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 465, 468, 471 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना हुई। शुक्रवार को निरीक्षक सुदेश कुमार, दारोगा मिथलेश कुमार आदि ने सेंट्रल जेल तिराहे से दोनों आरोपियों यादराम व हिन्दपाल की गिरफ्तारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *