व्यवस्थाएं ऐसी हों जिससे श्रद्धालुओं को प्राप्त हो सके सुगम दर्शन-एडीजी जोन

रामनवमी की तैयारियां परखने अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन, अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। आगामी चैत्र रामनवमी मेले को लेकर मंगलवार को अयोध्या पहुंचे ए.ड़ी.जी जोन लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर मण्डलायुक्त गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ आयुक्त सभागार में बैठक की।बैठक में
एडीजी जोन ने कहाकि रामनवमी मेले के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या में बहुत अधिक बढ़ोत्तरी की सम्भावना है, इसके लिए सभी सम्बंधित विभाग एवं पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय के साथ एक ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे कि मेले के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं को श्री रामलला के सुगम दर्शन प्राप्त हो सकें।उन्होंने कहाकि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के आसपास के स्टेशनों व हाल्टों के आसपास भी भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय।मण्डलायुक्त श्री दयाल ने मेले के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं को सुगम दर्शन प्राप्त हो सके,इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान गर्मी से बचाव हेतु सभी पर्याप्त व्यवस्थाएं रहें,मेला क्षेत्र में जगह जगह पर पीने के पानी के प्वाइंट हो तथा मेला क्षेत्र में स्थित शौचालयों की सफाई हेतु पर्याप्त मैनपावर रहे जो निरन्तर साफ सफाई करते रहे।उन्होंने कहा कि पीने के पानी व शौचालयों के संकेतक मेला क्षेत्र में लगाए जाय जिससे कि श्रद्वालुओं को कोई असुविधा न हों।मण्डलायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में बनाये गये होल्डिंग एरिया में धूप से बचाव हेतु पर्याप्त कैनोपी हो तथा ‘मे आई हेल्प यू’ हेतु बनाये गये बूथ निरंतर संचालित रहे।उन्होंने कहा कि अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं को मेले के दौरान अपने जूता चप्पल व अन्य सामान को अपने वाहनों में ही रखने के लिए प्रेरित किया जाय,जिससे कि मेले के दौरान दर्शन करने में श्रद्वालुओं को कम समय लगे।आईजी श्री कुमार ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्वालुओं को अयोध्या से वापस उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाय।उन्होंने मेले के दौरान भीड़ के दृष्टिगत सभी मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं से कहा कि मेले के भीड़ के दृष्टिगत नेटवर्क को सुदृढ़ कर लिया जाय,जिससे कि नेटवर्क में कोई कंजेशन न होने पाये।
एसएसपी राजकरन नैय्यर ने आगामी रामनवमी के दृष्टिगत की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आगामी रामनवमी मेले में सम्भावित भीड़ के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन की योजना बनायी गयी है।इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरूद्व प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर मधबुन कुमार सिंह,एडीआरएम रेलवे सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।इसके पूर्व जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने प्रांतीयकृत चैत्र रामनवमी मेला 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आयुक्त कार्यालय सभागार में समस्त सुपर जोनल/ जोनल/सेक्टर/स्टैटिक स्टैटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों एवं कार्यदाई विभाग के अधिकारियों की ब्रीफिंग की। उल्लेखनीय है कि 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है तथा 16 अप्रैल को अष्टमी एवं 17 अप्रैल को रामनवमी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *