कंपिल, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नौ झोपडिय़ां जलकर राख हो गयीं। ग्रामीणों ने मिट्टी, पंप सेट व दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस व तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। आग की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गयी। जबकि पांच गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकार के अनुसार क्षेत्र के गांव गूजरपुर निवासी जयसिंह की झोपड़ी में बुधवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जयसिंह परिवार के साथ खेत पर गए थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करते तब तक आग ने पड़ोस के महावीर, अहिलकार, प्रकाश, रामदास, राजाराम, रजनेश, बालिस्टर, बालकराम की झोपडिय़ों को भी ने अपनी आगोश में ले लिया। आग से रामदास का एक मवेशी जलकर मर गया। साथ ही अहिलकार व रजनेश के पांच मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य सभी का गृहस्थी का सामान अनाज, भूसा जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल को दी। आग की लपटें देख आसपास के गांव के ग्रामीणों ने इक_ा होकर हैंडपंप व पम्पसेट व दमकल की मदद से एक घण्टे बाद आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, हल्का लेखपाल ने पीडि़तों से जानकारी कर क्षति का आंकलन किया। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल की।
संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नौ झोपडिय़ां जलीं
