आरआरसी सेंटर बनाने का विरोध कर रहे भाकियू के ब्लॉक सचिव ने खाया जहर

लोहिया अस्पताल में भर्ती, तहसीलदार से हुई जमकर नोकझोंक, जमीन पर गिरे
एसडीएम बोले जिसे ग्रामीण अपनी भूमि बता रहा वह ग्राम सभा की है भूमि
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। राजेपुर कस्बे में आरआरसी सेंटर का विरोध कर रहे किसान ने जहर खा लिया। तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान किसान नेताओं की तहसीलदार से जमकर नोकझोंक हुई।
जानकारी के अनुसार कस्बा राजेपुर में आरआरसी सेंटर निर्माण का विरोध कर रहे किसान ने जहरीला पदार्थ खकर जान देने का प्रयास किया। तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। थाना क्षेत्र के गांव कमालुद्दीनपुर निवासी रामनारायण पांडे ने बताया कि जिस भूमि पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जा रहा है। वह उसकी पुस्तैनी भूमि है। इसका वह विरोध कर रहा था। वहीं इससे नाराज ग्राम प्रधान ऋतु पाठक ने तहसील दिवस में इस्तीफा देने की धमकी दी। डीएम डॉ0 वी0के0 सिंह के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार कर्मवीर सिंह कानूनगो और लेखपाल के साथ काम शुरू कराने के लिए पहुंचे। ग्रामीण ने फिर विरोध किया। जिस पर तहसीलदार के सुरक्षाकर्मियों ने ग्रामीण को पीट दिया। जिससे आहत होकर राम नारायण पांडेय ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तहसीलदार राम नारायण को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने पहुंचकर जानकारी की। वहीं किसान यूनियन के ब्लॉक सचिव के जहर खाने की जानकारी होने पर किसान नेता अस्पताल पहुंचे। इस दौरान किसान नेताओं की तहसीलदार से जमकर नोकझोंक हुई। तहसीलदार जमीन पर गिर गये। सीएचसी में पीडि़त की पत्नी रीना पाण्डेय ने आरोप लगाया की अधिकारियों के द्वारा मजबूर किया गया था। जिसके बाद उनके पति रामनरायण ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एसडीएम रविन्द्र सिंह ने बताया कि रामनारायण जिस भूमि को अपना बता रहें है वह भूमि ग्राम सभा की है। उन पर आरोप गलत लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *