पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोचा, लूटा हुआ माल बरामद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने लूट के मामले में वांछित चल रहे तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा हुआ ई-रिक्शा, मोबाइल फोन, 1550 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो, मोटर साइकिल, 02 अदद मोबाइल फोन एवं 01 नाजायज तमंचा व 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीन को जेल भेज दिया।
वादी सूरज कुमार पुत्र स्व0 मुन्नालाल निवासी गंगानगर कलोनी थाना कादरीगेट के कमर में तमंचा लगाकर हाथ बांध कर एवं मुह में टेप लगाकर सडक़ किनारे फेंक देना एवं ई-रिक्शा यू0पी0 76 टी07565 मय 04 बैटरी सहित व जेब में रखे पर्स जिसमें 1800 रूपये व आधार कार्ड व एटीएम व गाडी का बीमा व बैटरी का बिल एवं मोबाइल फोन छीनकर ले गये थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ९ अपै्रल को धारा 394 भादवि बनाम 03 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। 11 अपै्रल को कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस व स्वाट टीम तथा सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर वासु उर्फ देशराज पुत्र श्रवण कुमार निवासी धन्सुआ/हाल पता मिश्रा स्वीट के पास आश्रम रोड नंद ग्राम गाजियाबाद थाना नंदग्राम जनपद गाजियाबाद, बलवन्त पुत्र रामकिशन निवासी यशोदानगर नेकपुर चौरासी, विकास जाटव पुत्र जयसिंह निवासी लोको रोड सोनी पारिया स्कूल के पास रेलवे कालौनी को गिरफ्तार अभियुक्त वासु से पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछतांछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम तीनो लोग मित्र हैं, हम लोग की कुछ गलत आदते होने के कारण हम लोगों पर काफी अधिक कर्जा हो गया था। कर्जे के कारण हम लोग काफी परेशान चल रहे थे। तब हम तीनों लोग 2-3 दिन पहले एम0आर0 भट्टे के पीछे इसी बाग के बाहर खाली प्लाट में बैठकर पार्टी कर रहे थे। वहां हम लोगों ने प्लान बनाया कि यहीं पर ई-रिक्शा को बुक करके लायेगें और रिक्शा वाले से रूपये, मोबाइल व रिक्शा आदि छीन लेगे फिर उसका सामान बेचकर कर्जा चुका देगें। इसी योजना के तहत हम सभी लोग 7 अपै्रल की शाम को करीब 6 बजे बलवन्त की मोटर साइकिल सुपर स्पेलेण्डर से एम0आर0 भटटा के पीछे आये वहां हम तीनों लोगों ने मिलकर घटना की योजना बनाई और योजनानुसार हम तीनों लोग रोडवेज बस स्टैन्ड पर मोटर साइकिल से करीब रात्रि 11:45 बजे पहुंचे वहां पर वासु को छोड़ा। जिसने किराये पर धन्सुआ के लिये 150 रूपये में ई-रिक्शा बुक करके रोडवेज बस स्टॉप से आवास विकास के रास्ते धन्सुआ की तरफ चला और योजनानुसार बलबन्त व विकास पहले से ही मोटर साइकिल से भट्टे के पास मौजूद थे। जैसे ही वासु ई-रिक्शा लेकर एम0आर0 भट्टा के पीछे बाग के सामने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद बलवन्त व विकास दुकान के पीछे से निकल कर आये और वासु ने पीछे से ई0 रिक्शा चालक के तमंचा लगाकर उसका मुंह दबा लिया और तब तक बलवन्त व विकास ने उसके हाथ रस्सी से बांधकर मुंह में टेप लगा दिया। उसे उसी ई रिक्शा में डालकर खाली प्लाट के अन्दर लास्ट में रोड पर मारपीट करते हुए ई-रिक्शा खड़ा करके उसकी जेब में रखे पर्स व मोबाइल फोन व जेब में से रूपये निकाल लिये और उसे बंधा हुआ बाग में ही डाल दिया। ई-रिक्शा को ले जाकर सातनपुर मंडी के दीवार के पीछे फेंक दिया था। उसके बाद बलवन्त और विकास ऑटो लेकर आये और ई-रिक्शा का बैट्री और पहिया व अन्य सामान निकाल कर ई-रिक्शा मौके पर छोडक़र हम लोग सामान को छिपा आये थे, किन्तु दो दिन तक पड़े हुए ई रिक्शा को उठाने कोई नहीं आया तो हम लोगों के मन में और लालच आ गया और सोचा कि ई-रिक्शा को भी कहीं ले जाकर बेच देगें। जिस पर वासु रखे हुए सामान में से ई रिक्शा के 03 टायर व पाना लेकर ई रिक्शा के पास आया तथा टायर लगाते समय ही वासु पकड़ गया। तथा वासु के बताने के आधार पर ही विकास व बलवन्त को मय टैम्पू व ई रिक्शा का लूटा गया सामान के साथ महरूपुर सहजू क्रासिंग के आगे बने भट्टे के पास पकड़ लिया। पुलिस को आरोपियों की निशानदेही पर 01 अदद ई रिक्शा, 04 अदद बैट्री ई रिक्शा, 04 अदद टायर मय रिम ई रिक्शा, 01 अदद इलेट्रानिक डिवाइस ई रिक्शा, 01 अदद एटीएम कार्ड, 01 अदद आधारकार्ड, 04 अदद गारंटी कार्ड ई रिक्शा, 01 अदद सैल लेटर, 01 अदद बीमा बिल, 01 अदद लूटा हुआ मोबाइल व 02 अन्य मोबाइल, 1550 रु0 (लूटे हुए रूपये), 01 अदद तमंचा मय 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद ऑटो नं0 यू0पी0 76 के 9147 घटना में प्रयुक्त, 01 अदद मोटर साइकिल हीरो सुपर स्पलेन्डर नं0 यू0पी0 76 वाई 0273 बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *