गाय के झुण्ड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, भतीजा घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खेतों से निकला गायों का झुंड अचानक सडक़ पर आ गया। जिससे टकराकर बाइक सवार युवक व उसका भतीजा गम्भीर रुप से घायल हो गये। गंभीर रुप से घायल बाइक चालक को लोहिया अस्पताल में लाया गया। जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के परौर अजीतमल निवासी 30 वर्षीय अशोक पुत्र सूरज पाल का भतीजा दानवीर पांचाल घाट पर खड़ा था। वाहन ना मिलने से अशोक उसे पांचाल घाट लेने गये थे। भतीजे दानवीर को जब अशोक लेकर आ रहे थे, तो रास्ते में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के मेडिकल कालेज के निकट गाय का झुण्ड अचानक सडक़ पर आ गया। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गये। गंभीर घायल बाइक चालक अशोक को सीएचसी मिर्जापुर भेजा गया। जहाँ से हालत नाजुक होने पर लोहिया अस्पताल रिफर किया गया। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी सीमा, माँ सुदामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र व एक 6 माह का पुत्र छोटू है। बताते चलें कि शासन की ओर से सख्त नियम है कि कोई भी गौवंश खुले में न घूमे। उसे गौशाला में रखा जाये, लेकिन उसके बावजूद लोग दूध निकालकर पालतू जानवरों को छोड़ देते हैं। जो किसानों की फसलों के साथ-साथ लोगों के लिए सडक़ों पर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *