तीन दिन बाद भी नहीं मिला लापता व्यापारी का सुराग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते तीन दिन से लापता व्यापारी का सुराग ना लगने पर परिजन गमगीन हैं। लाख प्रयास के बाद भी व्यापारी का पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज की। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के रेलवे रोड चौकी के सामने गली में निवासी सुनीता मलिक पत्नी रविन्द्र कुमार ने गुमशुदगी दर्ज करायी गयी। जिसमें कहा कि 11 अप्रैल को उनका पुत्र रवि दोपहर 3 बजे घर से निकल गया। शाम 5:15 पर फोन किया तो रवि ने कहा कि 10 मिनट में आ रहा हूँ, लेकिन रवि 12 अप्रैल तक घर नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जाँच शुरू की, लेकिन गायब होंने के तीन दिन बाद भी व्यापारी का कोई पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *