प्रतिबंधित मांस की तस्करी में प्रधान पुत्र गिरफ्तार

कंपिल, समृद्धि न्यूज। प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने में प्रधान पुत्र सहित नौ के खिलाफ गौवध अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रधान पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।
थाना पुलिस ने लगभग डेढ़ माह पूर्व गांव इकलहरा निवासी मैसर खां के घर छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। पुलिस आरोपित व प्रतिबंधित मांस को थाने ले आयी थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे गौरक्षक दल जिलाध्यक्ष दानवीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ आरोपितों के घर से गौवंश की खाल, हड्डियां आदि बरामद की थीं। जिसके बाद दानवीर व ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपितों को भगाने का आरोप लगाकर कंपिल बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया था। दानवीर सिंह की तहरीर पर इकलहरा निवासी मैसर खां, प्रधान पुत्र जमशाद, ऐसर खां, तेजूब, लेजूम, इशरार, इरशाद व दो अज्ञात के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह छापेमारी पुलिस ने आरोपित प्रधान पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया एक आरोपित को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *