पालिका के ट्रैक्टर से कुचलकर स्कूटी सवार युवक की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पालिका के बिना नंबर के ट्रैक्टर से कुचलकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला नुनहाई निवासी 36 वर्षीय पंकज पुत्र नरेन्द्र सिंह अपने मामा अमर सिंह निवासी सिठौली मोहम्मदाबाद के पुत्र अश्वनी के साथ स्कूटी पर सवार होकर उनके घर जा रहा था। वह जैसे ही रेलवे रोड भारतीय स्टेट बैंक के निकट पहुंचा, तभी अचानक गली से नगर पालिका का ट्रैक्टर तेजी से निकला। जिसकी चपेट में पंकज आ गया और उसे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर लोहिया अस्पताल भेजा। बताते चलें कि पालिका के जिस ट्रैक्टर से कुचलकर पंकज की मौत हुई उस ट्रैक्टर में नंबर नहीं पड़े थे। शहर कोतवाल जे0पी0 शर्मा ने बताया ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *