गुरगांव देवी मंदिर पर मेला देखने गये टेंपो चालक की ट्रेन से कटकर मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन घर से मेला देखने के लिए आये टैंपो चालक की ट्रेन से कटकर मौत हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम झौनी नगला निवासी 17 वर्षीय भानु शाक्य पुत्र जसवंत सिंह टैंपो चलाता है। परिजनों के अनुसार भानु बीते दिन नवदुर्गा के समापन पर गुरगांव देवी मंदिर पर लगा मेला देखने गया था, लेकिन वह मेला देखकर वापस घर नहीं लौटा। जिस पर परिजनों को चिन्ता हुई। उन्होंने उसकी खोजबीन शुरु की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों को हथियापुर के निकट रेलवे लाइन पर भानु का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना थानाध्यक्ष मऊदरवाजा को दी गयी। जिस पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक की मां गायत्री देवी आदि परिजन मौके पर आ गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *