फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार थाना मोहम्मदाबाद के ग्राम धीरपुर निवासी रामकुमार दीक्षित का खेत रामऔतार पुत्र प्रवीन शाक्य बटाई पर किए हुए हैं। शुक्रवार को अचानक खेत में खड़ी फसल में आग लग गयी। सूचना मिलने पर बटाईदार प्रवीन शाक्य मौके पर पहुंचे। तब तक कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। बटाईदार का कहना था कि सूचना देने के बाद भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचा। उसका कहना है कि उसका हजारों का नुकसान हो गया है। बताते चलें कि गर्मी का मौसम है। इस समय आग की घटनायें आये दिन हो रही हैं। अधिकांश घटनायें हाईटेंशन लाइन से निकलने वाली चिंगारी से घट रही हैं। बटाईदार का कहना था कि करीब चार बीघा गेहूं जला गया।
संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से चार बीघा गेहूं जला
