फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शराब का पौआ उधार न देने पर दबंगों ने सेल्समैन को ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार पुत्र रामलड़ैते निवासी पट्टी दारापुर भरखा चौराहा थाना राजेपुर पर स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। उसने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे जसूपुर निवासी कल्लू पुत्र धर्मपाल आया और उधरा में शराब का पौआ मांगा। जिस पर उधार में पौआ देने से मना कर दिया, तो वह अपने भाई को बुला लाया। दोनों भाइयों ने गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों आदि से हमला कर दिया और सिर में ईंट मारकर मुझे घायल कर दिया। घायल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पीडि़त सेल्समैन ने कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शराब का पौआ उधार न देने पर सेल्समैन को ईंट मारकर किया लहूलुहान
