राजेपुर, समृद्धि न्यूज। कंपोजिट विद्यालय बदनपुर में चोरों ने ताला तोडक़र मध्याह्न भोजन का गेहूं पार कर दिया। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के अंतर्गत गांव बदनपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोडक़र विद्यालय में रखा गेहूं लगभग 80 किलो चोरी कर लिया। 20 अप्रैल सुबह विद्यालय पहुंची प्रधानाध्यापिका सुनीता चौहान ने जब मेनगेट का ताला खोलकर अंदर पहुंची तो देखा विद्यालय के कमरों के ताले टूटे हुए हैं जिसमें रखे हुए गेहूं फर्श पर बिखरे पड़े हुए थे। चोर लगभग 80 किलो गेहूं चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी सुनीता चौहान ने ग्राम प्रधान रामवीर व खंड शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह को दी। ग्राम प्रधान रामवीर की सूचना पर पहुंची 112 डायल ने जांच पड़ताल की। डायल ११२ की पुलिस ने थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया।
चोरों ने मिड-डे-मील का 80 किलो गेहूं किया चोरी
