फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पौत्र के साथ गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने वृद्ध को लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार रविवार को थाना मऊदरवाजा अंतर्गत ग्राम सिठऊपुर निवासी गयादीन माथुर उम्र करीब 70 वर्ष का पुत्र राजू नोयडा से वापस आया था। जिसे बुलाने के लिए राजू का बेटा अमन कायमगंज जा रहा था। रास्ते में गांव के टन्नू ठाकुर पुत्र इन्द्र पाल व गौतम ठाकुर पुत्र वीर पाल ने अमन से शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे। पौत्र के साथ गाली-गलौज करने पर बाबा गयादीन के अलावा परिवार के प्रेमचंद्र पुत्र छोटेलाल मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज का विरोध किया। जिस पर दबंगों ने गयादीन व प्रेमचंद्र को लाठी-डंडों से मारापीटा। जिससे गंभीर चोट लगने से गयादीन की मौके पर ही मौत हो गयी।
, जबकि प्रेमचंद्र घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पूर्व आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने शव का पंचमामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के राजू, रामरानी, राजरानी, रानी व जगरानी आदि बच्चे हैं।
पौत्र के साथ गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने वृद्ध को पीटा, मौत
