पुलिस के साथ अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगेट पुलिस ने रविवार को मु0अ0सं0113/2024 धारा-323, 504, 506, 354, 332, 353 भा0द0वि0 व ०७ सीएल एक्ट में वांछित अभियुक्त कुंवरपाल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि अभियुक्त कुंवरपाल पत्नी देवकुमारी के साथ दिनांक २० अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना पर पहुंची ११२ डायल पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने मारपीट करने से मना किया, तो आरोपी ने पुलिस के साथ अभद्रता की तथा वर्दी फाड़ दी तथा आरक्षियों का हाथ पकडक़र कहा कि ऐसे पुलिस देखे पुलिस वाले। अभियुक्त की इस कार्यशैली से भय का माहौल उत्पन्न हो गया और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *