फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला आरक्षी ने आवास विकास चौकी इंचार्ज के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार महिला आरक्षी ने लिखाये गये मुकदमे में कहा है कि वह महिला आरक्षी पद पर 09.01.2022 को थाना नवाबगंज में निुयक्त थी। नियुक्ति के दौरान थाने पर तैनात उप निरीक्षक दीपक कुमार पुत्र बच्चू सिंह हाल तैनाती चौकी आवास विकास थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़ द्वारा 13.12.2022 से लगातार मुझ महिला आरक्षी का शादी की बात कहकर शारीरिक शोषण करते चले आ रहे हैं तथा थाना नवाबगंज में तैनाती के दौरान उप निरीक्षक दीपक कुमार मुझे अलग-अलग जगहों पर दविश में राजस्थान व नोयडा भी ले गये तथा वहां मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किये। जब मेरे द्वारा शादी करने का दबाव बनाया गया, तो दीपक कुमार के माता पिता मुझसे मिलकर शादी करने की बात को अलग-अलग समस्या बताते हुये टालते रहे। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारीगणों, पूर्व थानाध्यक्ष नवाबगंज जे.पी.शर्मा, वर्तमान प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक कादरीगेट तथा क्षेत्राधिकारी नगर को भी जानकारी दी थी। जिनके द्वारा बुलाये जाने पर मुझे शादी करने का झूठा आश्वासन दिया गया। इस प्रकार अपने माता की सह और असहमति दीपक कुमार द्वारा मुझसे लगातार शादी करने की ब्लेकमेलिंग करते हुए शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। महिला आरक्षी की तहरीर पर पुलिस महिला थाना फतेहगढ़ ने मु0अ0सं0 376, 509, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चौकी इंचार्ज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
