बाला जी महाराज जन्मोत्सव पर हवन पूजन के साथ हुआ भण्डारा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव रेलवे रोड स्थित बाला जी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। रेलवे रोड स्थित बाला जी मंदिर में हवन पूजन के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। आचार्य द्वारा विधिवत हवन पूजन कराया गया। भक्तों ने बढ़-चढक़र हनुमान जन्मोत्सव में उल्लास पूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में हवन पूजन के बाद कन्या भोज का आयोजन हुआ। पूरे दिन चले भण्डारे में भक्तों ने प्रसाद छका। प्रसाद में खीर-पूड़ी, सब्जी, हलवा, चना, चावल, कोल्डड्रिंक आदि का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर केदार शाह, विमल दीक्षित, देश दीपक, बबलू राठौर, धर्मेन्द्र, मोनी मिश्रा, रवि ठाकुर, नन्हे शर्मा, राजू गुप्ता, जितेन्द्र वर्मा, फूल सिंह राजपूत, गोपाल बाथम, अंकित सक्सेना, सुरेश शर्मा, प्रांशु शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *