आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने स्व. श्याम लाल साहू को दी श्रद्धांजलि
अयोध्या, समृद्धि न्यूज। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह वृहस्पतिवार को अयोध्या महानगर अध्यक्ष व मेयर प्रत्याशी रहे कुलभूषण साहू के पिता श्याम लाल साहू की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुँचे। ज्ञातव्य है कि 15 अप्रैल को कुलभूषण साहू के पिता का अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था।सभाजीत सिंह ने कुलभूषण साहू के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि देने वालो में प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम, जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद इस्राइल घोसी जिला उपाध्यक्षो में सूरज प्रधान,संदीप पटेल,शारजाह मास्टर,जिला महासचिव सुनील मौर्य व मिल्कीपुर से विधानसभा सभा प्रत्याशी रहे हर्षवर्द्धन कोरी व कई अन्य राजनीतिक दलों के तमाम नेता व पारिवारिक शुभचिंतक मौजूद रहे।प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बाद में जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के साथ मिलकर भारी अंतर से जिताने का कार्य करे क्योंकि आगे भी निरंतर चुनाव होते रहने के लिए इस बार गठबंधन सरकार का बनना बहुत जरूरी है अन्यथा लोकतंत्र के लिए 2024 का चुनाव आखिरी चुनाव साबित होगा।
