अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव आसमपुर निवासी पीडि़त सुनील पुत्र रामभजन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही निवासी सत्यवीर पुत्र कलेक्टर के द्वारा भेड़ का बच्चा चोरी कर लिया गया। जब पीड़त के पिता शिकायत करने पहुंचे, तो दबंगों ने उल्टा मारपीट कर भगा दिया। पीडि़त जब बच्चा लेने के लिए पहुंचा, तो इस दौरान रचित, सच्चिदानंद, रामदत्त, राजकमल, विजय दत्त, सत्यवीर आदि लोगों ने पीडि़त के साथ-गाली गलौज कर दी। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि विजय दत्त के द्वारा तमंचा तान दिया गया अन्य व्यक्तियों के द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी गयी है। थाना क्षेत्र के गांव बालीपट्टी निवासी रामपाल दीक्षित बचाने पहुंचे तो दबंगों ने हमला कर घायल कर दिया। कहा है कि अगर थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीडि़त ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया है जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
