पत्नी के हत्यारोपी का चार दिन बाद चालान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी की हत्या के समय ही पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच लिया था, लेकिन उसका लगभग चार दिन बाद न्यायालय के लिए चालान किया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय मे पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना मेरापुर के ग्राम नगला मगार निवासी 40 वर्षीय ममता की हत्या 21अप्रैल की रात उसके मायके मोहम्मदाबाद के ग्राम रामदत्त नगर में उसके पति सुखवीर नें गोली मारकर कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने घटना वाले दिन ही दबोच लिया। घटना के लगभग पांच दिन तक आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में रहा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ममता उससे आये दिन झगड़ा करती थी। पुत्री की शादी तय की। वह शादी करने के लिए भी राजी नहीं थी। जिससे आक्रोशित होकर उसने गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी सुखवीर का न्यायालय के लिए चालान कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज भाटी ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *