ओडिशा सीमा से लगे कूडेरादादर में ड्यूटी में लगे जवान ने अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली

जिनकी ओडिशा सीमा से लगे कूडेरादादर में ड्यूटी लगाई गई थी. कंपनी के कुछ जवान रिजर्व दल में कैंप पर आराम कर रहे थे. इसी में से एक जवान ने आज पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र में अपने सर्विस रायफल से चुनाव के बीच खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है

, गरियाबंद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां आम चुनाव के दूसरे चरण में आज शुक्रवार को मतदान हो रहा। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह पीपरछेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर गांव के एक सरकारी स्कूल में हुई, जहां चुनाव ड्यूटी के लिए सुरक्षाकर्मी पहुंचे थे

एमपी एसएएफ की एक कंपनी गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए आई हुई है. जिनकी ओडिशा सीमा से लगे कूडेरादादर में ड्यूटी लगाई गई थी. कंपनी के कुछ जवान रिजर्व दल में कैंप पर आराम कर रहे थे. इसी में से एक जवान ने आज पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र में अपने सर्विस रायफल से चुनाव के बीच खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा की कार्रवाई की है. मृतक जवान का नाम जियालाल पवार 52 वर्ष बड़वानी जिले के लिंगवा का रहने वाला है. जो धार के 34वीं बटालियन में तैनात था. बताया जा रहा है कि कल शाम फोन में हुए बातचीत में जवान विवाद कर रहा था. घटना का ठोस कारण का अब भी पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *