कैमरे की बैट्री डाउन होने पर फोटोग्राफर व सहयोगी को पीटा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बारात में भांवरों के दौरान फोटोग्राफर के कैमरे की बैट्री डाउन होने से वधू पक्ष ने जमकर मारपीट कर दी। जिससे बाद एक कैमरा मैन को बंधक भी बना लिया। जानकारी मिलने पर कैमरामैन के परिजन मौके पर पहुंचे, तो दोनों पक्षों में पथराव हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला निवासी खतराना निवासी बबलू शुक्ला के पुत्र अमन शुक्ला की बारात बढ़पुर मधुर मिलन गेस्ट हाउस में आई थी। विवाह जनपद एटा के अलीगंज ग्राम गाही से हो रहा था। सुबह लगभग चार बजे विवाह की रस्में चल रहीं थीं कि कैमरामैंन गोलू राज पुत्र विनय अग्निहोत्री निवासी कुचिया के कैमरे की बैट्री डाउन हो गई। वधू पक्ष फोटो खींचने का दबाव बना रहा था। गोलू ने बताया कि बैट्री चार्ज होने तक रुकना पड़ेगा। जिस पर बधू पक्ष के लोग भडक़ गये। उन्होंने कैमरामैंन गोलू व उसके सहयोगी दीपांशु पुत्र महेश नगला दीना भोलेपुर के साथ जमकर मारपीट कर दी। दीपांशु किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग आया और परिजनो को सूचना दी। सूचना मिलने पर गोलू के परिजन मौके पर आ गए। आरोप है की बधू पक्ष ने गोलू के कैमरे छीन लिए तथा कपड़े भी फाड़ दिये। परिजनों के गेस्ट हाउस के बाहर पंहुचने पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया। सूचना मिलने पर थाना कादरीगेट से उप निरीक्षक जगदीश वर्मा, आईटी आई चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने पीडि़त गोलू पक्ष को हवालात में बंद कर बधू पक्ष को कार्यालय में बैठाया है। उप निरीक्षक जगदीश वर्मा ने बताया की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *