कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कन्नौज जिला के हाजीगंज मोहल्ला सुल्तान पट्टी निवासी मोहम्मद नदीम पुत्र नसीम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मेरी बहन फराना की शादी करीब 3 वर्ष पूर्व शानू पुत्र मुन्ने शाह निवासी गांव ईसापुर के साथ हुई थी। पीडि़त के पिता ने संपूर्ण दान दहेज दिया था। फिर भी ससुरालीजन शानू, मतीन, मोहसीन व शकील पुत्रगण मुन्ने शाह और सास पीडि़त की बहन फराना से अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताडि़त करते हैं। जब मेरी बहन ने अतिरिक्त दहेज देने से मना किया, तो उपरोक्त लोगों ने मेरी बहन के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। जिसकी जानकारी मेरी बहन फराना ने हम लोगों को फोन कर दी। जब हम अपनी मां के साथ अपनी बहन से मिलने पहुंचे। तब उपरोक्त लोगों ने हम लोगों को भी गाली दी और हम लोगों को बहन से मिलने तक नहीं दिया। घर से भगा दिया और बहन को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
