मणिपुर में उग्रवादी हमला: CRPF के दो जवान शहीद

मणिपुर में उग्रवादी हमला हुआ है. इस हमले में CRPF के दो जवान शहीद हो गए हैं. शहीद हुए दोनों जवान 128वीं बटालियन के थे. घटना नारानसेना इलाके की है

मणिपुर में उग्रवादी हमला हुआ है. इस हमले में CRPF के दो जवान शहीद हो गए हैं. शहीद हुए दोनों जवान 128वीं बटालियन के थे. घटना नारानसेना इलाके की है. कुकी उग्रवादियों ने ये हमला किया है. घटना की जानकारी देते हुए मणिपुर पुलिस ने बताया है कि मणिपुर के नारानसेना इलाके में आधी रात से लेकर सुबह 2:15 बजे तक कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों की जान चली गई. ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात CRPF की 128वीं बटालियन के थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *