नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भाजपा के सामाजिक सम्मेलन में राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग मुख्य अतिथि हीरा ठाकुर ने पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां जनता को बतायीं और पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज के रामलीला ग्राउंड में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत के नेतृत्व में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग हीरा ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी मुकेश राजपूत के लिए वोट मांगे। वहीं उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बताया कि वह 400 के पार का नारा लगा रहे हैं। वह सफल करके रहेंगे, क्योंकि उनको कोई बात बताने की नहीं है। सरकार की उपलब्धियां सभी के सामने हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत तथा क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य, प्रदीप कुशवाहा, बृजनंदन लाल, अजीत पांडे, विजय वर्मा, विधानसभा प्रभारी विजय गुप्ता, सुदेश त्रिवेदी, अनुराग सिंह, जितेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह राठौड़, प्रमोद सिंह चौहान, कमल भारद्वाज, विनीत भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे। वहीं रामलीला ग्राउंड में डाली गई आगंतुकों के लिए कुर्सियां भीड़ में खाली दिखाई दी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इतनी भीड़ नहीं जुटा सके कि उनकी कुर्सियां तक भर पाती।
राज्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां बताकर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
