नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खंड शिक्षा कार्यालय पर सामान्य लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर खण्ड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों के साथ बैठक की। साथ ही कहा कि यदि कुछ कमियां रह गयी हैं, तो उन्हें समय रहते दुरुस्त कर लें। बाद में लापरवाही नहीं चलेगी।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों की खंड शिक्षा अधिकारी ने सामान्य लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने लोकसभा निर्वाचन अधिकारी के बताए हुए कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में विद्यालयों में बने पोलिंग बूथ के बारे में शिक्षकों से जानकारियां प्राप्त कीं। खण्ड शिक्षाधिकारी ने कहा कि डीएम के सख्त आदेश हैं कि जो भी छोटी मोटी कमियां रह गयी हैं उनको समय रहते दुरुस्त कर लिया जाये। बाद में लापरवाही मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। बाद में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, शिक्षक रोहित द्विवेदी, शालिग्राम गंगवार, संजीव रंजन, प्रशांत कटियार सहित दो दर्जन से अधिक शिक्षक बैठक में मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में खंड शिक्षाधिकारी ने ली शिक्षकों की बैठक
