परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुत्र को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद परिजन शव को लेकर चले गये।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना सौरिख कबीरोपुर निवासी 28 वर्षीय तराना पत्नी कामरान अली को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे बढ़पुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की रात 9 बजे उसने पुत्र को जन्म दिया। परिजनों ने आरोप लगाया की आपरेशन के बाद ब्लीडिंग ज्यादा होने पर तराना की हालत बिगड़ गयी। जिस पर परिजनों ने हंगामा किया। जिस पर डाक्टर ने प्रसूता के परिजनों से दोबारा आपरेशन करने की बात कही और कंसल्ट लिखवा लिया। जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस के पहुंचते ही डॉक्टर प्रसूता को जिला अस्पताल लोहिया ले जाने की बात कहने लगा। तब तक डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की तड़प-तड़पकर मौत हो गयी। जिस पर पुलिस दबाव बनाकर मेरी पुत्री को जिला अस्पताल लोहिया लेकर आई है। जिला अस्पताल लोहिया में ड्यूटी पर तैनात डॉ0 वैभव यादव ने प्रसूता तराना को जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया की प्रसूता को मृत अवस्था में लाया गया था। जिसे जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया है। परिजनों ने माया हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका के पिता लईक अहमद ने बताया कि माया अस्पताल के डॉक्टर ने मेरी पुत्री का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद पुत्री के ब्लीडिंग शुरू हो गयी और जिसके बाद प्रसूता की ब्लीडिंग बंद नहीं हुई। माया हॉस्पिटल के डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन करने पर मेरी पुत्री की मौत हुई है। वहीं मृतक प्रसूता के परिजन बिना कुछ कार्रवाई किए प्रसूता का शव लेकर घर चले गए।
पुत्र को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत
