केयरटेकर बोली सात महीने में मात्र 6००० रुपये ही दिये
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर टप्पा मंडल निवासी रेखा रानी पत्नी सत्येंद्र कुमार वाल्मीकि जो की गांव में बने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बने सुलभ शौचालय में महिला केयरटेकर का काम करती है। विगत 7 महीना से महिला अपने काम करने के पैसे स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कृपांती देवी से मांगती है, लेकिन कृपांती देवी उसको टरका देती हैं। वहीं रेखा रानी के पति सत्येंद्र कुमार ने बताया की 7 महीने में सिर्फ 6000 रुपये ही मिले हैं, जबकि पिछले दो-तीन महीना वेतन ९०००/- रुपया आया और अब 6०००/- रुपया महीना आ रहा है। महीना की 30 दिन ड्यूटी करने के बाद में भी पैसा नहीं मिल रहा है। जब उनसे ज्यादा कहता हूं तो वह कहते हैं कि तुम्हें केयरटेकर के पद से निकाल हटा देंगे। बताते चले कि कृपांती देवी राजेपुर टप्पा मंडल में मां गायत्री स्वयं सहायता की समूह की अध्यक्ष हैं। जिसकी शिकायत प्रधान तथा बीएमएम से की गई, लेकिन स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वहीं पीडि़त पति सत्येंद्र कुमार नरेगा में मजदूरी करके अपने घर का खर्चा चला रहा है। जिसकी शिकायत आज खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में खंड विकास अधिकारी से लिखित रूप से की गयी। वहीं खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि जांच कर कृपांती देवी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी पूरी तनख्वाह दिलवाई जाएगी।
स्वयं सहायता समूह की महिला अध्यक्ष की शिकायत बीडीओ से
