कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के जहानगंज रोड स्थित एक परचून की दुकान के निकट ऑटो में अवैध रूप से गैस रिफलिंग की जा रही थी। जिस पर डीएसओ शरद चंद दुबे ने टीम के सहित पहुँचकर छापेमारी की। मौके से दो सिलेंडर, एक तराजू को उन्होंने कब्जे में लेकर एक एजेंसी के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार जहानगंज रोड पर अर्जुन कोल्ड स्टोरेज के निकट अभिषेक राजपूत कई वर्षों से अवैध गैस रिफलिंग का कार्य कर रहा था। जिस पर सोमवार शाम 5 बजे शरद चंद दुबे ने दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो सिलेंडर, एक तराजू मौके से जब्त कर लिया। शरद चंद दुबे ने बताया की दुकानदार पर अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बताते चले की कस्बे में कई लोग अवैध रूप से गैस रिफलिंग का कार्य करते हैं। वहीं स्कूली वाहनों में भी गैस डाली जा रही है।
रंगे हाथों अवैध गैस रिफलिंग पकड़ी, मचा हडक़ंप
