बदमाशों ने नकदी व मोबाइल फोन लूटा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। घात लगाये बैठे बदमाशों ने युवक से नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गंन्डुआ मजरा कुआंखेड़ा वजीरआलम निवासी शिवनन्दन पुत्र सौदान सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि रविवार को समय करीब 8.40 बजे वह अपने गांव महमूदीपुर गंडुआ मजरा कुआंखेड़ा वजीरआलम जा रहा था। जैसे ही बूढ़ी गंगा से आगे पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे चार से पांच अज्ञात लोगों ने मेरी मोटरसाइकिल रोककर मारपीट करना शुरू कर दी तथा मेरा व मेरे साथी दिनेशचंद्र पुत्र राम विलास की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिए। मेरे तथा मेरे साथी की जेब से 2600 रुपये लूट लिए। हम लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर चौकी कुआंखेड़ा पहुंचे तथा अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी चौकी इन्चार्ज विश्व नाथ आर्य को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *