एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों का निस्तारण करने के दिये निर्देश

कंपिल, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने शस्त्र रजिस्टर, क्राइम व विवेचनाओं के निस्तारण, अभिलेखों का रखरखाव को और बेहतर करने तथा लंबित मामलों को निस्तारण करने का निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को कंपिल थाने का पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाएं एवं वांछित अपराधी की गिरफ्तारी करने के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों के आपराधिक इतिहास के साथ उनके स्वजनों व रिश्तेदारों के भी इतिहास को खोलने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने थाने में पड़े वाहन, शस्त्र, कार सहित मालों का जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया। वहीं वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। इसके बाद माल खाना, बीट बुक, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क सहित लंबित पड़ी विवेचना एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर थाने में आए प्रार्थना पत्रों पर जल्द ही कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। एसपी के निरीक्षण के दौरान मातहत पूरे फार्म में दिखे।

स्कूली गाड़ी खड्ड में पलटी, तीन बच्चे घायल

कंपिल, समृद्धि न्यूज। गांव सिवारा मुकुट में संचालित एक स्कूल के बच्चे हर रोज गाड़ी से स्कूल आते जाते हैं। मंगलवार सुबह सात बजे गांव शाहीपुर, रामनगर व गौरखेड़ा से कुल एक दर्जन से अधिक बच्चों को लेकर स्कूल के लिए जा रही थी। जैसे ही कार कंपिल सिवारा मार्ग पर गांव गौरखेड़ा के निकट पहुंची कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खड्ड में पलट गयी। जिससे बच्चों में चीखपुकार मच गयी। राहगीरों ने बच्चों को कार से बाहर निकाला। स्वजनों ने घायल बच्चों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। हादसे में गौरखेड़ा निवासी बालकराम दीक्षित की पुत्री जान्हवी के सिर में चोट आयी है। जबकि पूजा व डोली के पैर में चोटें आने पर तीनों बच्चों का सिवारा के एक निजी चिकित्स्क के यहां उपचार करवाया गया। 2 अन्य बच्चे चुटहिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *