भारत देश कृषि और ऋषि परंपरा का देश है-मुनि सूरीश्वर महाराज

कंपिल, समृद्धि न्यूज। भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या से अनेक धार्मिक स्थलों की पद यात्रा करके हुए तीर्थनगरी कंपिल पहुंचे जैनमुनि सूरीश्वर महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि भारत देश को एक बगीचा सभी धर्म इसमें लगी हुई फुलवारियां और हम सब उन फुलवारियों के फूल हैं।
सोमवार सायं तीर्थनगरी कंपिल पहुंचे जैन मुनि सूरीश्वर महाराज ने कस्बे के शाकुंतलम अतिथिगृह में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार को प्रवचन दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भगवान ने सम्पूर्ण जगत में जो भी बनाया वो एक बनाया इसको मानव जगत ने बांटने का काम किया है। हम सभी को चाहिए कि मिल जुलकर इस सृष्टि के बारे में सोचें। हम सभी को एक दिन यहां से अस्त होना ही है तो हम किसी को क्यों कष्ट दें। उन्होंने कहा कि हीरे जवाहरात से भरी ताला लगी वह तिजोरी किस काम की जिसका लाभ किसी को मिल न सके। इसी प्रकार हमारे पास अगर धन है तो हमे उस धन से जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए आगे आना होगा। एक दूसरे व्यक्ति के दर्द को महसूस करना होगा और यह सब करने के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा। भारत देश कृषि और ऋषि परंपरा का देश है। विमालयतन ट्रस्ट के महामंत्री पुखराज डागा ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। जैनमुनि रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह एटा जिले से होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान सत्य प्रकाश अग्रवाल, पुखराज डागा, अरुणा डागा, सचिन पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *