नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद थाना पुलिस ने   धारा-363, 366, 376 आई.पी.सी. व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त इन्द्रवेश यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी उलियापुर भगवन्त थाना शमशाबाद को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि वादी की तहरीर के आधार पर दिनांक 22.02.2024 को थाना पुलिस ने उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 लक्षिमन सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। पुलिस द्वारा अपह्रता की सकुशल बरामदगी की गयी है। पीडि़ता के बयान 161/164 सी.आर.पी.सी. व मेडिकल परीक्षण आदि साक्ष्यों से धारा-366, 376 आई.पी.सी. व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *