संदिग्ध परिस्थितियों में युवक घायल

गांव के ही एक युवक पर गोली मारने का लगाया आरोप
तहरीर देने की बात कहने पर सीएचसी से हुआ फरार
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक घायल हो गया। युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर तमंचे से गोली मारने का आरोप लगाया। तहरीर देने की बात कहने पर युवक सीएचसी से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना शमसाबाद के क्षेत्र ग्राम शरीफ पुर छिछनी निवासी 35 वर्षीय भूरे जो कि संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। घायल युवक का आरोप था गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा तमंचे से गोली मारी गई है। घटना की सूचना पर डायल ११२ की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक से पूछताछ की। घायल को सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। साथ ही कहा कि इलाज कराना है तो थाने मं लिखित सूचना देकर आओ। जिस पर घायल युवक आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के बहाने फरार हो गया। थाना अध्यक्ष शमशाबाद बलराज भाटी ने बताया युवक द्वारा गोली मारने की सूचना दी गई थी। जिस पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। उन्होंने बताया तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों के अनुसार भाई-भाई में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *