अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ढीलारे नगला निवासी विकास पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष बाइक द्वारा बहन की ससुराल कायमगंज जा रहा था। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज स्थित ईट भ_े के सामने गुजरते समय कायमगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा गम्भीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र शमशाबाद में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना था तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *