बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही एक ही परिवार से भरी ट्रैवलर की ट्राले में अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास रात करीब 2 बजे भिड़त हो गई। ट्रैवलर में कुल 26 लोग थे। उनमें से 6 माह की बच्ची सहित छह की मौत है और 20 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निकाला और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में दाखिल करवाया। मोहड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल धीरज ने बताया कि वह 23 मई की शाम को वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे और सभी एक ही परिवार के सदस्य है। जैसे ही वह मोहड़ा के पास पहुंचे तो अचानक ट्राले के आगे कोई वाहन आ गया था। जैसे ही ट्राले ने ब्रेक लगाई तो उनकी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर टकरा गई। सोनीपत के जखोली निवासी 52 विनोद की मौत, यूपी के बुलंदशहर ककौड़ निवासी 42 वर्षीय मनोज व गुड्डी व यूपी हसनपुर बुजुर्ग महेर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी पड़ोसी 46 वर्षीय सतबीर, 6 माह दीप्ति की मौत हो गई है। अभी कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायलों की पहचान बुलंदशहर निवासी 50 वर्षीय राजिंद्र, 37 वर्षीय कविता, 15 वर्षीय वंश, 20 वर्षीय सुमित, सोनीपत के जखोली निवासी 40 सरोज, दिल्ली के मगुलपुरी निवासी 15 वर्षीय नवीन, 50 वर्षीय लालता प्रसाद, मुगलपुरी निवासी 42 वर्षीय अनुराधा, बुलंदशहर के टकोर निवासी 23 वर्षीय शिवानी, बेटा 4 वर्षीय आदर्श, यूपी में धनकौर के पास जमालपुर निवासी राधिका, धीरज घायल के रूप में हुई।
वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले से टकराई, छह की मौत
