भाई ने भाई को पीटा, दी तहरीर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम बछलैया निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि बीती शाम वह अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। पड़ोसी युवक अपनी बिजली फिटिंग कराने की बात कर रहा था। इसी बीच उसका छोटा भाई उसके पास आया और गाली-गलौज करने लगा। उसने गली देने का विरोध किया। इसी बात से नाराज छोटे भाई ने उसे लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त ने आज सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

ससुरालीजनों से प्रताडि़त महिला पहुंची थाने

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ससुरालीजनों से प्रताडि़त महिला ने थाने पहुंचकर पति व सास, ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करनपुर गंगतारा निवासी शालू उर्फ उमा देवी पत्नी राहुल कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आए दिन वह अपने पति और सास, ससुर की घरेलू हिंसा की शिकार होती रहती। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। आज सुबह वह खाना बना रही थी उसी समय उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में सास, ससुर ने उसके पति का साथ दिया। महिला ने थाने पहुंचकर पति और सास, ससुर के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *