कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का हुआ शुभारम्भ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवा परमो धर्म फाउंडेशन के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन शनिवार को पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। प्रथम दिवस पर पूजा अर्चना के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पाण्डेश्वर नाथ मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्ग पर निकली। नैमीशरण से आये बजरंगी महाराज ने अपने मुखार बिन्दु से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ किया। समिति के अध्यक्ष केदार शाह ने सपत्नी के साथ पूजन किया और कलश यात्रा में भाग लिया। कथा की मुख्य यजमान डा0 अंजनी एवं डा0 मनोज चतुर्वेदी व केदार शाह रहे। पंकज पाठक ने व्यवस्था देखी। संचालन संजीव मिश्रा ने किया। इस मौके पर सुनील दीक्षित, देश दीपक, रुचि, गिरिजा बाजपेयी, सीमा चौहान, रीना, सुमन पाल, नीलम मिश्रा, सुनीता मिश्रा, मोनी मिश्रा आदि महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *