हनुमान मंदिर से घंटा चोरी, पुलिस ने चोर को दबोचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत पेट्रोल पंप के निकट एक मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा घंटा चोरी कर लिया गया। सुबह जब राहगीरों ने देखा कि मंदिर का घंटा अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया, तो काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने सुरागरसी कर चोर को दबोच लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं पुलिस का कहना था कि किसी की ओर से कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *