नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी एक महिला ने लिखाई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री उम्र 16 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गई। शाम तक जब वापस नहीं आयी, तो काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। जानकारी करने पर पता चला कि कस्बे के ही मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी अर्जुन वाल्मीकि के सहयोग से मोहल्ला गांधीनगर निवासी उदय बाथम तथा श्याम बाथम उसे बहला फुसला भगा ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 363, 366 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक घायल

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के मोहल्ला महरुपुर रावी निवासी प्रदीप ने लिखाई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार शाम ५ बजे के करीब गांव के मंदिर के पास बैठा था। उसी समय गांव के ही अंकित उर्फ बुद्ध, गोपाल उर्फ अश्विनी आए और गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज का विरोध किया, तो दोनों ने लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323, 504, 506 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *